जालोर की बागरा थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 2 हजार रुपए के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
थाना प्रभारी तेजू सिंह ने बताया कि एसपी डॉ. हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर और एएसपी डॉ. अनुकृति उज्जैनिया, सीओ हिम्मत चारण के नेतृत्व में पूरे जिले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के मामले में 3 ग्राम एमडीएम और 6 ग्राम अवैध-डोडा पोस्त रखने का आरोपी राकेश कुमार पुत्र सहीराम जाति विश्नोई की ढाणी, भाखरी पीएस रोहट जिला पाली हाल निवासी जालोर फरार चल रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आरोपी पर 2 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ दूसरे थानों में भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े केस दर्ज हैं। आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए सायला पुलिस थाने को सौंप दिया गया है।