कस्बे के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल रानीवाड़ा में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर के आदेशानुसार ग्रीष्मावकाश में हॉबी क्लासेज का संचालन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य चेतन कुमार जांगू ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश से हमारे विद्यालय में विद्यार्थियों की हॉबी अनुसार इंग्लिश स्पोकन, कंप्यूटर, खेल, योग, ड्राइंग व म्यूजिक क्लासेज का संचालन शुरू किया गया है। हॉबी क्लासेज के संचालन से विद्यार्थियों के ग्रीष्मावकाश के सदुपयोग के साथ साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का काम किया जा रहा है। इस दरम्यान ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बाबूलाल पुरोहित ने हॉबी क्लासेज का अवलोकन किया व हॉबी क्लासेज के शानदार संचालन हेतु प्रधानाचार्य व स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।इसके साथ डॉ पुरोहित ने स्थानीय विद्यालय के व्याख्याता रमेश कुमार पंचाल की अनूठी पहल हर घर परिंडा अभियान काे सराहा। प्रधानाचार्य जांगू ने बताया कि हॉबी क्लासेस का संचालन व्याख्याता रमेश कुमार पंचाल के निर्देशन में हो रहा है। जिसके प्रभारी राजेश मीना व बगदा राम सोलंकी है। योग प्रशिक्षक कृतिका राजपुरोहित सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।