भीनमाल  – माहेश्वरी एवं भंडारी ने किया अभिरुचि विकास शिविर का अवलोकन

 राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ द्वारा रामदेव मंदिर सभा भवन परिसर में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
शुक्रवार को शिविर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश महेश्वरी अध्यक्ष खाद्य व्यापार संघ रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने की । ओमप्रकाश महेश्वरी ने शिविर के प्रशिक्षार्थियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से जीवन के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलती हैं ।


इस अवसर पर नागरिक कल्याण मंच के अध्यक्ष माणकमल भंडारी ने इस प्रकार के ग्रीष्मकालीन कौशल शिविर की सराहना करते हुए अधिकाधिक लाभ लेने की बात कही । भंडारी ने शिविर आयोजकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि समय के सद्उपयोग से महिलाओं एवं बालिकाओं को बहुत कुछ सिखने को मिलेगा । उक्त कार्यक्रम का संचालन स्थानीय संघ के सचिव डॉ घनश्याम व्यास ने किया । कौशल विकास एवं अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर में दिनेश दवे नवीन, मीठालाल वैष्णव, महेंद्र शर्मा, जेठाराम आचार्य, मीठाराम, दिनेश जालौरी, नेमलाल जीनगर, प्रशिक्षीका ललिता शर्मा, मीना शर्मा, नीलमकुमारी, लक्षिताकुमारी, सीमा दवे आदि कई लोग उपस्थित रहे ।

Comments (0)
Add Comment