पेयजल आपूर्ति में लापरवाही को लेकर जलदाय विभाग के बाहर लोगों ने जताया आक्रोश,

एसडीएम कार्यकाल में जाकर लोगों ने विरोध प्रकट कर सौंपा ज्ञापन

रेवदर। रेवदर में जलदाय विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत शूरु हुए कार्य में भारी लापरवाही और पेयजल आपूर्ति ठप्प होने को लेकर रेवदर के ग्रामीण जलदाय विभाग के बाहर पहुँचे और समाजसेवी बलवंत मेघवाल के नेतृत्व में नारेबाज़ी कर जलदाय विभाग में हो रही लापरवाही को लेकर नारेबाज़ी कर जलदाय विभाग के बाहर विरोध प्रदर्शन किया, फिर सहायक अभियंता गोविंद लाल को जानकारी देकर जल्द आपूर्ति की माँग की। ग्रामीण सहायक अभियंता के जवाब से नाखुश होकर एसडीएम कार्यालय पधारे एवं नवनियुक्त उपखंड अधिकारी दुदाराम को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में बताया गया है कि जल जीवन मिशन के तहत क़रीब चार माह से अधिक समय से कार्य हो रहा है,

बिना पंचायत की एनओसी रेवदर की सड़के खुर्द कर दी एवं आधे अधूरे काम को बीच में छोड़ कर पेयजल आपूर्ति को ठप्प कर दिया, ज्ञापन में बताया की पाइपलाइन बिछाने में अनियमितता बरती गयी है और जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण रेवदर के मेघवाल वास, इंद्रा कोलोनी, राणा चौक, संत वास में जब से काम शुरू हुआ पेयजल आपूर्ति बिल्कुल बंद कर दी एवं अभी नलों में बिल्कुल पानी नही आ रहा है। इसी तरफ़ जल्द से जल्द कार्य कर पेयजल आपूर्ति, कार्य में अनियमितता की जाँच, और रेवदर की सड़कों को सही कर आवागमन दुरुस्त करने की माँग की, और रेवदर में जिन वार्ड में पेयजल आपूर्ति बंद है वहाँ सूचारु करने की माँग की, ज्ञापन देकर उपखंड अधिकारी को कहा कि जलदाय विभाग इतनी भीषण गर्मी में पेयजल नहि आपूर्ति करेंगी तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जाएगा,विरोध में समाजसेवी वार्ड पंच बलवंत मेघवाल, धीरज संत, हरीश लौहार, चेतन राव, गोपाल मेघवाल, मुपाराम, प्रदीप संत सहित ग्रामीण और महिलाएँ उपस्थित थी।

Comments (0)
Add Comment