जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों के लिए बैठक

भीनमाल। नवनियुक्त जिला कलेक्टर निशांत जैन ने शनिवार को विकास भवन उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। नवनियुक्त जिला कलेक्टर निशांत जैन को प्रथम बार भीनमाल पधारने पर उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी ने
साफा पहनाकर स्वागत किया। जिला कलेक्टर निशांत जैन ने संबंधित अधिकारियों को अपने अपने कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, पेयजल समस्या का निवारण करने के आदेश दिए। बैठक में विभाग वार कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान बैठक में उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी, तहसीलदार रामसिंह राव,वाणिज्य कर अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, विकास अधिकारी रमेशकुमार शर्मा, सानिवि अधिशाषी अभियंता आरपी नवल, डिस्कॉम सहायक अभियंता भरत देवड़ा, नपा ईओ आशुतोष आचार्य, सीआई लक्ष्मण सिंह चंपावत, रीडर सुरेश विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद।

Comments (0)
Add Comment