गुजरात बॉर्डर रोड का उद्घाटन किया ।

रानीवाड़ा_ निकटवर्ती लाछीवाड़ गांव में गुजरात बॉर्डर तक सड़क के काम का उद्घाटन किया गया । जिसमे आम जनता वह आसपास के अनेक गांव के लोगो को फायदा होगा।
सरपंच प्रतिनिधि मंगल सिंह देवड़ा ने बताया कि इस सड़क से गुजरात जाने वाले लोगो तथा नकलंग मंदिर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी साथ ही सुजानाराम देवासी ने बताया कि गुजरात हॉस्पिटल जाने वाले लोगो को बरसात में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
इस कार्य के उपलक्ष में सरपंच प्रतिनिधि मंगल सिंह देवड़ा , चेतन जोशी, सुजानाराम देवासी , मनोहर सिंह, महेंद्र सिंह ,मनोहर सिंह, पूर्व सरपंच अशोक मेगवाल, चतरा राम मेगवाल और कही ग्रामीण उपलब्ध थे।

Comments (0)
Add Comment