पीडित परिवार का आरोप, नहीं मिला न्याय।

सांचौर के सरवाना थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में करीबन डेढ़ महीने पूर्व मारपीट का मामला सामने आया था जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है पीड़ित परिवार की शिकायत है की एसपी और डीवाईएसपी रैंक के अधिकारियों को मिलने के बावजूद भी उन्हें न्याय प्राप्त नहीं हो पाया इस नाराजगी को लेकर पीड़ित परिवार सोमवार की शाम को सांचौर उपखंड मुख्यालय के आगे धरने पर बैठ गया।

जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई एवं रात्रि 1:00 बजे डीवाईएसपी रूप सिंह मय जाब्ते धरना स्थल पर पहुंचे एवं 2 दिन में सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर करीबन रात्रि 3:00 बजे धरना समाप्त करवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बबाराम नामक व्यक्ति के साथ करीबन डेढ़ महीने पहले शंकराराम, सुरेश ,रिडमल ,बबी पवी ,रमकु, रमेश ,शिवा, प्यारी ने अपहरण करके उनके घर ले जाकर उसके साथ कुल्हाड़ी से मारपीट करके जबरन पेशाब पिलाया था जिसकी सरवाना थाने में एफ आई आर दर्ज करवाई थी जिसमें 9 लोगों को नामजद एफ आई आर दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने गंभीर मामला होने के बावजूद लापरवाही बरतते हुए मात्र तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और मामले को दबा दिया। जैसे ही आरोपियों की जमानत हुई उसके बाद पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थी इसकी शिकायत लेकर पीड़ित परिवार जालौर एसपी और सांचौर डीवाईएसपी रूप सिंह जी के पास गया और न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की लेकिन स्थानीय पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। इसी नाराजगी के बाद परिवार को धरने पर बैठना पड़ा जिसे डीवाईएसपी रूप सिह ने धरना खत्म करवा कर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

Comments (0)
Add Comment