राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बृज पाल दान चारण के निर्देशन में 12 मार्च 2022 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के क्रम में विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में बैंक एवं वित्तीय संस्थानों के प्री लिटिगेशन प्रकरणों में निर्देशानुसार प्री काउंसलिंग के जरिये आपसी राजीनामे से मामलों के निस्तारण के लिए पक्षकारान के बीच समझाइश की गई प्री काउंसलिंग प्रक्रिया में पैरा लीगल वालंटियर रेवाराम सैन भाग लिया. चारण ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के क्रम में इसी तरह निर्धारित दिनांको को भीनमाल बागोड़ा जसवंतपुरा के सभी उपखंड मुख्यालय पर भी राजस्व प्रकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालत के पहले तक जारी रहेगी.