स्थानीय जी.के. गोवाणी राजकीय महाविद्यालय के निर्माता भामाशाह गोवाणी परिवार के मुखिया कांतिलाल गोवाणी ने महाविद्यालय का गहन निरीक्षण कर कॉलेज विकास हेतु अनेक महत्वपूर्ण घोषणाये की।

25 फरवरी को कांतिलाल गोवाणी के आगमन पर एन.सी.सी. के केडेट ने उन्हे गाउर् ऑफ ऑनर दिया व महाविद्यालय की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया। गोवाणी ने महाविद्यालय में ऑडिटोरियम, खेल मैदान, नवीन पुस्तकालय, सौर उर्जा प्लाण्ट आदि सुविधाएं भामाशाह परिवार की तरफ से उपलब्ध करवाने की घोषणा की तथा महाविद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
प्राचार्य डॉ. शिप्रा रानी ने भामाशाह परिवार का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय विकास में उनके योगदान को स्तुत्य बताया। गौरतलब है कि भामाशाह परिवार ने करोड़ों की लागत से महाविद्यालय का पुरा कायाकल्प कर दिया है।
कांतिलाल गोवाणी ने संसाधनों के मामले पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए राज्य सरकार से आग्रह किया है कि महाविद्यालय में रिक्त पदों की तत्काल पूर्ति करें ताकि विद्यार्थियों को समूचित लाभ मिल सके। इस अवसर पर डॉ. ऋचा रानाडे़, मेजर कोमल कत्याल, डॉ. अरूण कुमार दवे, प्रो. विमल कुमार खत्री, प्रो. दिग्विजय सिंह, डॉ. ओमपुरी स्वामी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित था।

Comments (0)
Add Comment