माउंट आबू । भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबु पर्वत द्वारा सशक्त मंडल सक्रिय बूथ को लेकर रणनीति तैयार की गई । मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान द्वारा बताया गया कि मंडल अध्यक्ष टेकचंद भम्भाणी द्वारा भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा चलाये जा रहे सशक्त मंडल मजबूत बूथ कार्यक्रम को लेकर संयोजक व सहसयोंजक सहीत इस कार्यक्रम पर कार्य करने हेतु टीम का गठन किया गया है । जिनके द्वारा प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम का गठन किया जाएगा ।जिससे मंडल व भाजपा की नींव भी मजबूत होगी एव प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्रवाद के प्रति कार्य करने की भावना जगेगी व आमजन का सीधा जुड़ाव पार्टी से होगा । सशक्त मंडल सक्रिय बूथ कार्यक्रम को लेकर मंडल अध्यक्ष द्वारा संयोजक सुनील आचार्य , सह संयोजक भास्कर अग्रवाल , सलिल कालमा व मांगीलाल काबरा , लक्ष्मण प्रजापत , देवेन्द्र सिंह चम्पावत , चंदन सिंह ओरिया , भवर सिंह मेडतिया सहित सदस्यों के साथ टीम का गठन किया गया ।