आज रन फोर हेल्थ से आरम्भ होगे कार्यक्रम– मालवाड़ा–राजस्थान पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन जालोर एवं जालोर विकास समिति एवं शिव सांई सेवा समिति रानीवाड़ा एवं प्रभाकर सेवा संस्थान रानीवाड़ा के सयुंक्त तत्वाधान में जालोर महोत्सव मालवाड़ा का मातृशक्ति के हाथों एयरगन की फायरिंग के साथ झंडारोहण कर भारतमाता पूजन के साथ भव्य शुभारंभ किया गया।आयोजक शिव सांई सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने बताया कि कोविड़19की पालना करते हुए कार्यक्रम सहित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ झंडारोहण के साथ कर दिया गया। महोत्सव प्रभारी एवं प्रभाकर सेवा संस्थान के सचिव अमृत पुरोहित ने बताया कि झंडारोहण के साथ ही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई जिसमें दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लेकर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता को रोमांचक बनाया। प्रथम गुंजन पहाडियां, द्वितीय ममता कंवर,एवं तृतीय स्थान के रोहित कुमार विजेता रहे।इसी तरह जलेबी रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रोहित, द्बितीय रोहित व तृतीय स्थान पर सुमन चारण ने प्राप्त किया।रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पृथ्वीसिंह,द्बितीय यामिनी व खुशी, व तृतीय स्थान पर गुंजन व नीता कुमारी ने प्राप्त किया। प्रभारी उकसिंह परमार ने बताया कि इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान अमनसिंह व द्बितीय फालगूणी कंवर तृतीय स्थान पर ममता कंवर ने बाजी मारी।मेहंदी मे प्रथम पुष्पा कुमारी द्बितीय संगीत कुमारी, तृतीय स्थान छाया कुमारी रही।सलाद प्रतियोगिता में प्रथम कुशम,डिम्पल द्बितीय सम्पत व रामसा तृतीय पूजा व प्रियंका ने स्थान प्राप्त किया।
पिरामिड मे आर्दश विधा मंदिर मालवाडा़ के बालकों बाजी जीतीं।प्रथम दिन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 457 प्रतिभागियों को भामाशाह प्रागाराम पुरोहित अध्यक्ष प्रभाकर सेवा संस्थान के सहयोग से विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया है। एवं भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को मौके पर ही आयोजक मण्डल द्बारा उत्साह वर्धन हेतु सात्वना पुरस्कार अतिथियों के हाथों दिया गया बुधवार 16फरवरी को प्रातः8बजे रन फोर हेल्थ के तहत दौड़ आन्देश्वर काँम्लेक्स मालवाड़ा से संघवी कंकुबाई गोशाला मालवाड़ा तक आयोजित की जाऐगी। श्रेष्ठ प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय महोत्सव आयोजन स्थान पर कोविड़19के नियमों को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता एवं मंनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जालोर महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाने का एक सार्थक प्रयास है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं मे निखार आ रहा है।मालवाड़ा मे जालोर महोत्सव के शुभारंभ पर व्यवस्था प्रभारी उकसिंह परमार, अमृत पुरोहित, गवराराम पहाडियां, प्रियंका मीठारवाल,धर्मदान चारण, मुकेश कुमार जोशी,लता कुमारी शर्मा, प्रकाश मोदी, जगदीश सारस्वत, शैतानसिंह, कासम छीपा, अश्विना दवे, डोली दवे, हितेश खण्डेलवाल सहित स्काउट के सेवाधारी सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।