जालौर महोत्सव को लेकर स्थानीय विकास भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ऑडिशन लिए गए

आगामी 15, 16 व 17 फरवरी को आयोजित होने वाले जालौर महोत्सव को लेकर आज स्थानीय विकास भवन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ऑडिशन लिए गए, ऑडिशन में करीब करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया, सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक कला की प्रस्तुति दी, निर्णायक मंडली द्वारा द्वितीय ऑडिशन के लिए 70 प्रतिभागियों का चयन किया गया, जालौर महोत्सव भीनमाल के उपखंड समन्वयक संदीप देसाई ने बताया कि उक्त प्रतिभागियों का अंतिम ऑडिशन 14 फरवरी को स्थानीय विकास भवन में रखा गया है, उक्त ऑडिशन में श्रवण सोनगरा, मंजूलता गोस्वामी एवं प्रतिभा भोजक ने संयुक्त रूप से ऑडिशन निर्णायक की भूमिका अदा की

Comments (0)
Add Comment