माउंट का पारा 1 डिग्री पहुंचा, फिर तेज हुआ सर्दी का असर

माउंट आबू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जो पिछले 3 दिन से लगातार सर्दी बढ़ने से पारा गिरता चला गया। तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जयपुर मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक आज बाड़मेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, चूरू, गंगानगर, सीकर, झुंझुनूं, करौली, अलवर समेत कई शहरों में आज न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हुई। हनुमानगढ़, करौली, सीकर, चित्तौड़गढ़ में आज पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो उत्तर भारत से चल रही सर्द हवाओं का असर 15 फरवरी तक बना रहेगा, जिससे रात में सर्दी का असर तेज रहेगा।

इन शहरों में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा
बीकानेर, बूंदी, कोटा, बाड़मेर और जैसलमेर को छोड़कर आज जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर, चूरू समेत तमाम शहरों में आज न्यूनतम तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ। वहीं, दिन के तापमान की स्थिति देखे तो धूप निकलने से सर्दी का दिन में असर थोड़ा कम हुआ। अजमेर, झुंझुनूं, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, डूंगरपुर, फतेहपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।

Comments (0)
Add Comment