विकास कार्यों के लिए वित्तीय संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देगी राज्य सरकार – देवासी

रानीवाड़ा के निकटवर्ती स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय बिलड में शुक्रवार को राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा अभियान योजना के अंतर्गत स्वीकृत कक्षा-कक्षों के शिलान्यास समारोह में पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी ने कहा कि विकास कार्यों के लिए वित्तिय संसाधनों को लेकर राज्य सरकार कोई कमी नही आने देगी राज्य सरकार। देवासी ने रामावि बिलड़ में करीबन 50 लाख रुपए के स्वीकृत पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, कम्प्यूटर कक्ष एवं आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष का भूमि पूजन किया गया। देवासी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा विकास कार्याे को प्राथमिकता दी है जैसे शिक्षा, चिकित्सा, पानी, सड़क सहित कई ऐतिहासिक कार्य करवाये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने रानीवाडा महाविद्यालय हेतु करीबन 4.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए जिसका जल्द ही कार्य शुरू हो जायेगा। रामसीन से रानीवाडा तक नवीन सड़क मार्ग का शिलान्यास, तहसील स्तरीय खेल मैदान के लिए भूमि का आवंटन जल्द होगा। पिछली कांग्रेस सरकार में नर्मदा प्रोजेक्ट की स्वीकृती, मॉडल स्कूल, आवासीय विद्यालय, कृषि मंडी, जसवंतपूरा में एसडीओ ऑफिस, जसवंतपूरा को तहसील का दर्जा सहित कई ऐतिहासिक कार्य राज्य की कांग्रेस सरकार ने किए हैं। देवासी ने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ पिछले विकास कार्याे को ठप करके रखा था न कोई कार्य किए मात्र झूठी वाहवाही लूटी। रानीवाड़ा पंचायत समिति प्रधान राघवेंद्रसिंह देवड़ा ने कहा कि बिलड़ गांव में 2008 के बाद दुबारा 2022 में विद्यालय में नवीन कक्षा-कक्षो का शिलान्यास किया जा रहा है।

पिछली सरकार ने शिक्षा के प्रति विकास कार्याे में कोई रुचि नहीं दिखाई। कागमाला सरपंच महेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि पंचायत के विकास कार्यों में कोई कमी नही आने दी जायेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच भुताराम भील, रायमाराम देवासी, उप सरपंच तलकाराम राणा, अशोक सेन, ग्राम विकास अधिकारी भाणाराम बोहरा, रामरुख मीणा, प्रतापाराम देवासी, निसार खान, बगदाराम भील, डायाराम राणा, दानाराम राणा, मसराराम पुरोहित, शंकरलाल पुरोहित, दीपाराम चौधरी, छगनाराम मेघवाल, प्रभुराम मेघवाल, चुनाराम चौधरी, दिनेश कुमार सेन, भंवरलाल पुरोहित, जोइताराम चौधरी, भीखाराम चौधरी, मूलाराम देवासी, गजाराम मेघवाल, प्रेमनाथ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment