दुग्ध रेट बढाने को लेकर कार्यवाहक एमडी को सौंपा ज्ञापन

जालोर-सिरोही जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड रानीवाड़ा में शुक्रवार को जालोर-सिरोही के समस्त समिति अध्यक्ष एवं सचिव व किसानों ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर डेयरी के कार्यवाहक एमडी किशनलाल विश्नोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दुग्ध खरीद दर संघ द्वारा 5.90 रूपये दर से जबकि बनास व प्राईवेट डेयरियों में दुग्ध रेट 6.50 है अतः रानीवाड़ा डेयरी दुध खरीद दर 6.50 की जायें। संघ की सभी समिति का 3 प्रतिशत कमीशन समिति के खाते में भेजा जावे और आगे से कमीशन दुग्ध पेमेंट के साथ खाते में रेगुलर दिया जाये। समिति के लिए दुग्ध की दर 23 मार्च 2020 के आधार पर एस.एन.एफ के आधार से बनाई जाये। समिति पर लगी हुई बीएमसी का खर्च बढाया जाये जोकि आज 25 पैसे प्रतिलीटर है वह बढाकर 50 पैसे किया जाये। ज्ञापन में बताया कि उक्त कार्यवाही नही होने पर समिति सचिवो द्वारा डेयरी संघ पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा व दुग्ध बन्द किया जायेगा एवं दुग्ध अन्य डेयरी मे दिया जायेगा। ज्ञापन देते समय करनीदान चारण, उमाराम, चेतनराम, मगसिंह, करनाराम, लखमाराम, भलाराम चौधरी दिनेश कुमार, लसाराम, नरेन्द्र कुमार, भवरसिंह, मदनसिंह, नरिंगाराम, गोकुलराम, लालाराम देवासी, दशरथसिंह, मोहनलाल, नरपतसिंह, जुठाराम, कालुराम, सावलाराम, जोराराम, बाबुलाल, किशनाराम, गंगाराम, पूनमाराम, प्रेमाराम, वेलाराम, गोपाल, मसराराम, भावाराम, राणमल, वीरबलराम, किशनाराम, माधाराम, राजुराम, किशनाराम, जालाराम, हरनाथाराम सहित कई किसान उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment