भीनमाल स्थानीय विकास भवन में मोजड़ी हस्तशिल्प से जुड़े हुए जीनगर समाज के प्रबुद्ध गणमान्य की सभा

जालौर महोत्सव की तैयारियों को लेकर एवं जिला प्रशासन के प्रमुख मोटो भीनमाल की शान मोजड़ी है पहचान की तर्ज पर स्थानीय हस्तशिल्प उद्योग को बढ़ाने के लिए एवं गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाने के लिए आज स्थानीय विकास भवन में मोजड़ी हस्तशिल्प से जुड़े हुए जीनगर समाज के प्रबुद्ध गणमान्य की सभा बुलाई गई जिसमें भीनमाल उपखंड अधिकारी श्री जवाहर राम चौधरी ने स्थानीय मोजड़ी पेशे से जुड़े हुए जीनगर समाज के लोगों को जालौर महोत्सव से जुड़कर कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने का आव्हान किया, वही जालौर महोत्सव के उपखंड समन्वयक संदीप देसाई ने 15 फरवरी को मोजड़ी के साथ मारवाड़ी पोशाक पहनकर शोभा यात्रा में आने के लिए विनम्र अपील की.

Comments (0)
Add Comment