भीनमाल जालोर महोत्सव के आमंत्रण पत्रिका का किया विमोचन 

भीनमाल । जालोर महोत्सव 15 से 17 फरवरी तक उप खंड स्तर पर घुम घाम पूर्वक मनाया जायेगा । जालोर महोत्सव के तहत उपखंड क्षेत्र में तैयारियां जोर शोर से शुरू है । 

मीडिया प्रभारी माणकमल भंडारी ने बताया कि जालोर महोत्सव को सुचारू रूप से मनाने के लिए विभिन्न कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है । इसी के तहत शुक्रवार को उपखंड अधिकारी जवाहरराम चौधरी के मुख्य अतिथि में जालोर महोत्सव आमंत्रण पत्रिका का विधिवत रूप से विमोचन किया गया । जालोर महोत्सव के तहत 15, 16 व 17 फरवरी को निर्धारित कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा आमजन व प्रतिभाओं की सहभागिता बढ़ाकर कार्यक्रम को और अधिक ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आह्वान किया गया । इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे । विभिन्न कार्यक्रमों के साथ 15 फरवरी को जालोर महोत्सव का आगाज़ समारोह पूर्वक किया जायेगा । इसी प्रकार 17 फरवरी को जालोर महोत्सव का समापन विकास भवन में आयोजित किया जाएगा ।

Comments (0)
Add Comment