सालगांव में बने अवैध आबू राज फार्म हाउस पर प्रशासन का चला पीला पंजा

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को किया ध्वस्त, पुलिस जाब्ता रहा मौके पर मौजूद

माउंट आबू में इको सेंसेटिव जोन है और शहर में बिना अनुमति के निर्माण करना सख्त कानूनी अपराध है ऐसे में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर प्रशासन शक्ति बढ़ती हुई नजर आ रही है इसी कड़ी में आज सालगांव मैं बने अवैध रूप से आबू राज फॉर्म हाउस पर आज प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली

और इस फॉर्म हाउस पर उपखंड अधिकारी के निर्देश पर मौके पर मौजूद ग्राम विकास अधिकारी पटवारी समेत प्रशासन के कई अधिकारियों के द्वारा कई घंटों तक अधिकारियों के द्वारा फॉर्म हाउस पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया और अधिकारियों की मौजूदगी में कार्मिकों के द्वारा फार्म हाउस पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी के जरिए ध्वस्त करवाया गया और उपखंड अधिकारी कनिष्क कटारिया ने इको सेंसेटिव जोन में निर्माण नहीं करनी को लेकर पाबंद किया साथी मौजूद कर्मचारियों के द्वारा निर्माण सामग्री को जप्त कर वाहन की सहायता से ग्राम पंचायत कोरिया में रखवाया गया है और कहीं ना कहीं प्रशासन के आला अधिकारी शहर में हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त नजर आ रही है इस दौरान मौके पर राजस्व निरीक्षक कुंजबिहारी झा ग्राम विकास अधिकारी प्रभु राम मीणा पटवारी रामाराम प्रभु राम समेत पुलिस जाप्ता भी मौके पर मौजूद रहा

Comments (0)
Add Comment