स्वामीनारायण संस्था के बीएपीएस परिसर में महावृक्षारोपण अभियान में एसडीएम ने संतों के साथ किया पौधरोपण

पर्यावरण बचाव का दिया संदेश

माउंट आबू | विश्व प्रसिद्ध स्वामीनारायण संस्था के माउंट आबू स्थित बीएपीएस प्रांगण में महा वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमें स्वामीनारायण मंदिर के जयपुर से आए कोठारी संत सर्वदर्शन स्वामी संपूर्ण राजस्थान के सत्संग प्रभारी संत स्वामी अक्षर प्रेम दास जी महाराज के सानिध्य में वृक्षारोपण महाअभियान का प्रारंभ माउंट आबू के उप जिला कलेक्टर कनिष्क कटारिया ने किया जिसमें लायंस क्लब रोटरी क्लब के पदाधिकारियों सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया जिसमें 100 पौधों का पौधारोपण वैदिक रीति रिवाज पूजा के साथ किया गया संस्थान ने इन 100 पौधों को जीवित रखने का संकल्प भी लिया

Comments (0)
Add Comment