न सरपंच को चिंता और न ही ग्राम सहायक अधिकारी को फिक्र। राम भरोसे चलती है रानीवाड़ा कला ग्राम पंचायत की व्यवस्था। अपने हाथो से कीचड़ को साफ करने में मजबूर फुटपाथी गरीब रोजगारी।स्वच्छ भारत – स्वच्छ राजस्थान ओर सबसे स्वच्छ रानीवाड़ा कला कीचड़ एवं गंदगी से भरे शहर के मुख्य मार्ग, गन्दगी से भरी शहर की नालिया। बिच बाजार में बहता गन्दा पानी, तस्वीरो से ग्राम पंचायत प्रशासन के बेईमानी एवं बेदरकारी को उजागर। दिन प्रति दिन चौपट होती उपखण्ड क्षेत्र रानीवाड़ा की सफाई व्यवस्था, जनता के साथ घोर अन्याय।
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आवंटित लाखो रुपये स्वाह। रानीवाड़ा में व्यवस्था के नाम पर लीपापोती एवं भ्र्ष्टाचार का खुल्ला तांडव। रानीवाड़ा कला ग्राम पंचायत की जनता अपने हक़ वंचित।कचरे, गन्दगी एवं गंदे पानी के आलम में जीने को मजबूर।
ग्राम पंचायत को न कोविड – 19 की चिंता और न ही डेंगू जैसी महामारी की फिकर। जनता त्रस्त तो ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कला प्रशासन मस्त
अपनी कर्तव्यनिष्ठां एवं कार्यो को लेकर शंका के दायरे में ग्राम पंचायत।
रानीवाड़ा – रानीवाड़ा कला ग्राम पचायत की साफ सफाई एवं विकास, कीचड़ एवं गंदगी से भरे शहर के मुख्य मार्ग, गन्दगी से भरी शहर की नालिया, बिच बाजार में बहता गन्दा पानी, तस्वीर रानीवाड़ा ग्राम पंचायत प्रशासन के बेईमानी एवं बेदरकारी को उजागर करती है, रानीवाड़ा के मुख्य मार्ग सांचोर रोड से मुख्य बाजार तक एवं शहर को सिरोही जिले एवं गुजरात से जोड़ता बड़गाव रोड आज भी कीचड़ एवं गन्दगी के आलम से भरा पड़ा है, सम्पूर्ण देश – सम्पूर्ण प्रदेश आज बड़ी एवं अति भयंकर कोरोना जैसी महामारी एवं वर्तमान में मौसमी बीमारी से झूझ रहा है परन्तु न तो स्थानीय सरपंच को चिंता और न ही ग्राम पंचायत के अधिकारी को ” जनता त्रस्त तो नेता एवं प्रशासन मस्त”
रानीवाड़ा में इस भयंकर गन्दगी, मुख्य मार्गों एवं शहर में बहते गंदे पानी एवं कीचड़ से भरी नालियों से हमेशा बीमारी के खौफ में शहर का व्यापारी, कस्बे में आने वाले बुजर्गों, दिव्यांगों एवं ओरतों को पैदल चलने में भारी समस्या से होती है, सड़को पर बहता गन्दा पानी तेज चलते वाहनों से व्यापारियों की दुकानों में जाता है एवं फ़ुटपाथी गरीब रोजगारियों को परेशान करता है इस व्यवस्था को लेकर सब्जी ठेले वालो से लेकर दुपहिया वाहन चालक हमेशा परेशान रहते है।
रानीवाड़ा शहर में चौपट हुई ग्राम पंचायत की व्यवस्था को लेकर कस्बे के व्यापारी एवं फुटपाथ पर मजदूरी कर अपना पेट पालने वाले फुटपाथी गरीब रोजगारी अपने हाथो से सफाई करने को मजबूर होते है, उपखण्ड क्षेत्र रानीवाड़ा के आसपास गावो से आती आम जनता को रानीवाड़ा की बाजार में चलना दुर्भर होता है, इस घोर समस्या को लेकर शहर के जागृत नागरिकों एवं व्यापारी मंडल द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं ग्राम पंचायत को अवगत करवाया गया और स्थाई समाधान का निवेदन किया परन्तु अभी तक आम जनता की समस्या पर स्थानीय ग्राम पंचायत को तरस नही आया, रानीवाड़ा शहर में आम व्यापारी से ग्राम पंचायत द्वारा नियमानुसार सभी चार्ज वसूल किये जाते है तो फिर कस्बे की जनता के साथ अन्याय क्यों ?
शहर में सफाई – व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यो को लेकर ग्राम पंचायत को मिलने वाले सरकारी बजट का उपयोग कहाँ ?
दिन प्रति दिन चौपट होती उपखण्ड क्षेत्र रानीवाड़ा की सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं स्थानीय ग्राम पंचायत द्बारा जनता के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है एवं रानीवाड़ा में व्यवस्था के नाम पर लीपापोती एवं भ्र्ष्टाचार का खुल्ला तांडव खेला जा रहा है।
वर्तमान में देश में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा करोडों रुपये खर्च किये जाते है और सफाई व्यवस्था को लेकर देश की प्रत्येक स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायत को बजट आवंटित किया जाता है परन्तु रानीवाड़ा कला की जनता अपने हक़ वंचित।