शर्म करे जनता को विकास के नाम का झूठा आइना बताने वाली राजस्थान सरकार

अपनी हालात पर रोता एवं विकास को तरसता जालोर को सिरोही एवं राज्य गुजरात से जोड़ता मुख्य रोड।
जालोर जिले के पवित्र सुंधापर्वत के गुजराती श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग।
इलाज के लिए भारी तादाद में गुजरात जाने वाले मरीजों का मुख्य मार्ग।

सबका साथ सबका विकास का मंत्र जपने वाली भाजपा के जालोर सिरोही सांसद भी इस सड़क से अनजान

विकास विकास एवं विकास और सबका साथ सबका विकास ये मंत्र, ये शब्द और ये श्लोगन मात्र सुनने को अच्छे लगते है
वास्तविक विकास तो राजनैतिक नेताओ को, सरकारी मंत्रियो का, विधायकों एवं सांसदों के खजाने का होता है, गरीब एवं मजबूर जनता को मात्र विकास के नाम पर ठगा जा रहा है। जालोर जिले को सिरोही जिले से एवं पड़ोसी राज्य गुजरात से जोड़ती ये मुख्य सड़क काफी लम्बे अरसे से अपनी जर्जर हालत को लेकर विकास के लिए रोती बिलखती रही है पर न कभी राजस्थान सरकार और न कभी स्थानीय सांसद को तरस आया।


अपने लम्बे एवं तेज तरार जूठे भाषण देकर गरीब जनता को अपनी चमचमाती लग्जरी गाड़ी के जरिये ठगने जाने का उपयोग भी इस जर्जर सड़क पर किया जाता हैजालोर जिले को सिरोही जिले से एवं पड़ोसी राज्य गुजरात से जोड़ती इस मुख्य सड़क से रोजाना हजारो वाहन चलते है, गुजरात सहित देश के अलग अलग भागो से आने वाले माँ चामुंडा के श्रद्धालु गुजरत के रास्ते इसी रोड से चलते है

एवं अति दुख की बात है राजस्थान से भारी तादाद में मरीज गुजरात इलाज के लिए जाते वक्त बड़ी समस्या का सामना करते है, जहाँ पैदल चलना मुश्किल हो वहाँ इमरजेन्सी एम्बुलेंस का चलना कतई संभव नहीं। आखिर कब तक ठीक होगी ये पूरी सड़क?, आखिर कब पूरा होगा जनता का विश्वास और उनकी विकास की आस ?, आखिर कब मिलेगी गुजरात जाने वाले मरीजों को राहत ?

इस जर्जर सड़क पर अभी तक कितनी ही दुर्घटना घट चुकी है, दुपहिया वाहनों का फिसलना एवं वाहन चालकों का चोटिल होना ये आम बात हो गयी है , वर्तमान सड़क की हालत को देखकर लगता है कि इस सड़क पर कभी भी बड़ी घटना घट सकती है और मोटी जन हानी से इनकार नहीं किया जा सकता।


सवाल तो कई पैदा होते है परन्तु इस वक्त तो सरकार एवं किसी सरकारी मंत्री या स्थानीय सांसद का इस सड़क पर तरस आने तक के इंतजार के अलावा आम जनता के पास कोई सहारा नहीं।

Comments (0)
Add Comment