बछिया प्रदर्शनी कार्यक्रम आयोजित हुआ

पशुपालन के माध्यम से किसानों की आजीविका को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ सिरोही के कृष्णगंज गांव में सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस व आशा महिला मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में बछिया प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया एचडीएफसी संबंधी शाखा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रदर्शनी में भैंस के कृत्रिम गर्भाधान से प्राप्त हुए बछीयो का प्रदर्शन किया गया। सीएमएस के पशुपालन व डेयरी शाखा प्रमुख बलवीर सिंह ने बताया कि दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कृत्रिम गर्भाधान से पशुओं की नस्लों को सुधारा जा रहा है। इससे किसानों को ना सिर्फ तंदुरुस्त पशु प्राप्त होंगे, बल्कि उनकी आजीविका में सुधार होगा इसी बदलाव में प्रदर्शित करने हेतु यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कृत्रिम गर्भाधान से जन्मे 34 बछीयों को उनके पशुपालक लेकर आए ताकि अन्य ग्रामीण उनके इस प्रयास व सफलता का अनुसरण कर सके। प्रदर्शनी में सिरोही ब्लॉक के तेलपीखेड़ा वेलांगरी सीलोया सलतरा व कृष्णगंज गांव के कुल 82 पशु पालकों ने भाग लिया। इस अवसर पर आशा डेयरी से मुख्य कार्यकारी अधिकारी धर्मेंद्र मलिक शिव कुमार डॉक्टर संदीप बाना काली देवी व पशु विज्ञान केंद्र- सिरोही से डॉक्टर नरसाराम और डॉक्टर मुकेश कुमार उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment