अलवर में हुए नाबालिग मूक बधिर बालिका के साथ गैंगरेप का भाजयूमो ने किया विरोध में राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

राजस्थान सरकार की नाक के नीचे अलवर में मूक बधिर नाबालिग के साथ हैवानियत से भरे गैंगरेप को अंजाम देने की घटना एवं सांचोर के कारोला क्षेत्र मे कल एक महिला की हत्या हुई है जिसमें गिरफ्तार दोषियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही को लेकर भाजयूमो नगर मंडल सांचौर एवं ग्रामीण मंडल सांचौर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो ने राज्यपाल के नाम उपखंड अधिकारी सांचौर को ज्ञापन सौंपकर उक्त दोनों घटनाओं में संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पुरन्दर व्यास, भाजयुमो जिला महामंत्री ललित राजपुरोहित, महामंत्री लक्ष्मीचंद गोयल एवं शम्भूसिंह राव, अर्जुनसिंह सरवाना हजारीमल पुरोहित किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव बोरली युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्रम गवारिया , ग्रामीण मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष महिपालसिंह माधुसिंह विरोल अचलपुर, युवा मोर्चा नगर मंत्री अशोक गवारिया ,नगर उपाध्यक्ष अशोक नगर मंत्री यशपालसिंह सिसोदिया, भावेश सोनी, पार्षद मोडाराम मेगवाल एवं पवन जीनगर पार्षद, खेमाराम ओबीसी मोर्चा नगर कोषाध्यक्ष राजू सैन, आनद चौधरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment