रानीवाड़ा में सांचोर रोड एवं बड़गाव रोड पर बह रही विकास की गंगा- नजारा देखने लायक, भोली एवं लाचार प्रजा पर कामचोर एवं भ्रष्ट शासन

रानीवाड़ा में सांचोर – रानीवाड़ा रोड एवं बड़गाव रोड दोनों सड़क बदहाल हालत में।

सड़क पर भरे पानी एवं कीचड़ से भयंकर रोग फैलने का डर।

सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को भरी समस्या।

आइये आज आपको दिखाते है जालोर जिले के रानीवाड़ा उपखण्ड क्षेत्र का बेहतरीन विकास, तस्वीर देख कर लगता है कि पुरे राजस्थान की विकास गंगा रानीवाड़ा में बह रही है।

जी हाँ ये नजारा ये कीचड़ भरा विकास जालोर जिले की ग्राम पंचायत रानीवाड़ा कला का है जो उपखण्ड क्षेत्र है, ये वही दोनों सड़क है जिसका उपयोग रानीवाड़ा के उपजिला कलेक्टर से लेकर सभी उच्च अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा किया जाता है।

ये वही दोनों जो रानीवाड़ा बाजार से लेकर सांचोर एवं सिरोही जिल्ले जोड़ती है इन दोनों सड़को का उपयोग अधिकारी ही नहीं यहाँ के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक एवं जालोर – सिरोही सांसद के साथ साथ सरपंच ग्राम सेवक के साथ साथ सभी क्षेत्रीय नेता भी करते है परन्तु इनको इस सड़क पर भरा पानी एवं कीचड़ से भरी ये बदहाली सड़क नहीं दिखती।

क्योकि इस सड़क पर वो गरीब जनता पैदल चलती है जिनके पास अपनी कोई आलीशान महँगी लग्जरी गाड़ी या कार नहीं होती है, इस सड़क पर वो टेम्पो चलते है वो टेक्सी चलती है जो पुरे दिन मजदूरी कर अपने परिवार को पालते है,गरीबो की समस्या बड़े नेताओ और अधिकारियो एवं ग्राम पंचायत को नहीं दिखती

इस सड़को पर क्षेत्र का वो दिव्यांग पैदल चलता है जो लाचार है

इन दोनों सड़को पर पड़े गहरे खड्डे क्षेत्र की जनता को मौत की दावत दे रहे हैं कभी भी बड़ी दुर्घटना एवं किसी अनहोनी एवं बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जाता है
विकास के नाम पर अपनी झोली दबा दबा कर भरते है बस भोग बनती है क्षेत्र की गरीब जनता।

आखिर कोई बोलता क्यों नहीं, आखिर कोई अपनी आवाज़ उठता क्यों नहीं, आखिर कोई सच बोलने की हिम्मत क्यों नहीं जुटाता ?

पंरतु क्या करे सभी साम दाम दंड भेद से भरी राजनीती के आगे नतमस्तक है साहब डर किसको नहीं लगता।

साहब समस्या गरीब एवं मध्यम परिवार को होती है जिसको इस सड़क पर रोजाना चलना है,समस्या उनको है उन गरीब व्यपारियो को है जो इस सड़क पर भरे कीचड़ एवं कभी भी बीमार होने के भय में रहते है।
सवाल यही क्या रानीवाड़ा की मुख्य सड़क पर किसी की दया दृष्टि पड़ेगी ?
क्या इस पूरानी बड़ी समस्या का समाधान होगा ?

बस क्षेत्र की जनता एवं इस रोड का हमेशा उपयोग करने वाली गरीब लोग तो इस सांचोर रानीवाड़ा की मुख्य सड़क का निराकरण होने एवं गन्दगी से निजात पाने की प्रार्थना कर रहे है एवं रानीवाड़ा के नेताओ, रानीवाड़ा के प्रशासन एवं रानीवाड़ा की ग्राम पंचायत से लेकर रानीवाड़ा के विकास अधिकारी कार्यालय के कुंभकर्ण सी नींद से जगने की राह देख रहे है

Comments (0)
Add Comment