मानव सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा- बीके गीता बहन
ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल एवं ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय श्रीमती बग्गूबाई जावतराजजी सेठ भीनमाल वालों की तरफ से 120 वा विशाल नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन स्थानीय सेवा केंद्र में किया गया इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र भीनमाल की संचालिका राजयोगिनी तपस्विनी बीके गीताबेन ने कहा कि मानव सेवा ही श्रेष्ठ सेवा है |बीके सुनीता बहन ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा किए जाने वाले कार्य एवं संस्था के बारे में सभी को जानकारी दी |डॉक्टर अंशुमान ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड ने नेत्र रोग एवं उसके बचाव के बारे में जानकारी दी कि हम किस प्रकार हम अपनी आंखों की सुरक्षा करें ताकि आंखों से संबंधित कोई रोग हो ही नही |
नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन योग्य लोगों की जॉच की गई तथा 36 लोगो को ऑपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबूरोड ले जाया गया|आज के शिविर में कुल 456 लोगों की आंखों की जांच की गई|आज के शिविर में ग्लोबल नेत्र अस्पताल आबू रोड के डॉ अंशुमान, विष्णु व नेहा सहित उनकी टीम ने निशुल्क सेवाएं प्रदान की|आज के शिविर में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से कीर्ति बहन, सुमन बहन ,अंजलि, संध्या, सुमन, राधा, लीला, केशर बहन, लक्ष्मण भाई , गुमान सिंह राव, अर्जुन भाई , गणपत , यशवंत, नारायण भाई , लक्ष्मण भाई गणेश भाई, मुकेश भाई, दला भाई ,पारस भाई ,कालू भाई सहित शहर के कई गणमान्य लोग कन्हैयालाल जी खंडेलवाल, मोहन जी सेठ, आशु सिंह राव , खीमाराम , जगदीश विश्नोई, आशु राम गर्ग सहित कई लोग उपस्थित थे|