आर. डी. फाउंडेशन मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से पिछले काफी समय से शहर एवं निकटवर्ती गावों में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही है । जिसका बुधवार को डॉ दिनेश जाम्भाणी बी सी एम ओ ने औचक निरीक्षण किया ।
उन्होंने वैन द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत में जानकारी ली एवं दस्तावेज का निरीक्षण किया । डॉ दिनेश जाम्भाणी ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्य सराहनीय है और कोरोना काल में भी फाउंडेशन ने प्रशासन का सहयोग किया था । आमजन को दिये जा रहे निःशुल्क परामर्श और दवाइयों की सेवा कार्य की सराहना करते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष चेतन राठौड़ एवं मोबाइल हैल्थ वैन टीम को धन्यवाद दिया ।
इस मौके पर मैनेजर गजेंद्रसिंह कारोला, डॉ. दिनेश गौड़, फार्मिसिस्ट जैसाराम, मेल नर्स सुरेश पुरोहित तथा मोहम्मद यूनुस मौजूद रहे ।