श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने घायल गाय को पहुंचाया गौ शाला

बड़गांव। कस्बे में पिछले 2 दिन से बीमार गाय जो मालमसिहजी की छतरी के पास पड़ी थी जिसके दोनों पैरों में कीड़े पड़ गए थे और पीछे के भाग में भी बड़ा घाव हो गया था जिसकी सूचना कार्यकर्ता सोम सिंह दहिया ने दी गई गाय का घाव ज्यादा होने के कारण इसका बड़गांव में उपचार करवाना संभव नहीं था इस कारण गाय को पिकअप में डालकर सोडाल गौशाला में भेजनी पड़ी इसलिए श्रीराम सेना के अध्यक्ष पृथ्वी सिंह गोहिल एवं अर्जुन सिंह गोहिल ने गौशाला में बात कर गाय को सोडाल गौशाला में सुरक्षित पहुंचा दी वहां पर गाय का समय-समय पर इलाज किया जाएगा इस मौके पर श्रीराम सेना के कार्यकर्ता रविंद्र कुमार जोशी, सोम सिंह दहिया, अर्जुन सिंह दहिया, रतन सिंह सोलंकी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments (0)
Add Comment