सादड़ी 24नवंबर। स्थानीय श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की बालिकाओं आकांक्षा,संध्या,याना, लक्षिता,गुनगुन ने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय सिंह माली द्वारा लिखित पुस्तक भारत के परमवीर पुस्तक का विमोचन किया।इस अवसर पर पुस्तक के लेखक विजय सिंह माली ने पुस्तक के बारे में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि माली द्वारा पूर्व में भारत के गौरव महात्मा ज्योतिराव फुले पुस्तक लिखी जा चुकी है।इस पुस्तक में मेजर सोमनाथ शर्मा, मेजरशैतान सिंह, कंपनी हवलदार मेजर पीरु सिंह,कैप्टन विक्रम बत्रा सहित भारत के 21परमवीर चक्र विजेताओं के बारे में सुंदर जानकारी दी गई है।इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने समस्त स्टाफ व बालिकाओं को भारत के परमवीर पुस्तक भेंट की।