आदर्श ग्राम पंचायत बडगांव में सरपंच तथा उपसरपंच द्वारा साफ सुथरा बड़गांव के तहत लोगो तथा व्यापारियों को स्वच्छता अपनाने के लिए कहा गया। बडगांव के समस्त व्यापारी बन्धु, ठेला चलाने वाले व आमजन को केंद्र व राज्य सरकार के नियमानुसार एवं गांव की स्वच्छता व पर्यावरण हित में ग्राम पंचायत स्तर पर निर्णय लेकर एकल उपयोगी प्लास्टिक जो 51 माइक्रोन से कम घनत्व वाले प्लास्टिक को उपयोग नही करने के लिए कहा गया तथा एकल उपयोगी प्लास्टिक के पुराने स्टॉक को एक माह के अंदर निकाल देने के लिए कहा गया। प्रत्येक दुकान पर ढक्कन युक्त कचरा पात्र रखने तथा ग्राम पंचायत द्वारा संचालित गाड़ी में ही कचरा डालना जरूरी होगा। दुकान या प्रतिष्ठान के आगे कचरा फैलाने वाले अपने दुकान का सामान फुटपाथ या सड़क पर या नाली में फेंकने या अतिक्रमण फैलाने पर नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर समस्त उमेदसिंह देवड़ा ग्राम विकास अधिकारी बडगांव, बगदसिंह परमार, अजेयसिंह भाटी वार्डपंच, इम्तियाज छिपा वार्डपंच प्रतिनिधि, शंकराराम, अशोक कुमार, चौथाराम मोदी सहित व्यपारिगण मौजूद थे