डूंगरपुर- गलियाकोट उपखण्ड क्षेत्र के नादिया ग्राम में राजकीय उच्य माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को प्रशासन गांवो के संग शिविर का आयोजन हुआ
अभियान में शिविर प्रभारी गलियाकोट के उपखण्ड अधिकारी विनीत कुमार सुखड़िया ने योजना की जानकारी दी और साथ ही जन सुनवाई समस्या का निराकरण भी हाथो हाथ किया गया कार्यक्रम में गलियाकोट प्रधान जय प्रकाश पारगी भी उपस्थित हुए
शिविर में ग्रामीण विभागीय अधिकारियों के सम्मुख समस्याओ को लेकर मुखर हुए वही शिविर प्रभारी ने समस्याओ को सुना व कई समस्याओं का मोके पर ही निस्तारण किया गया शिविर में जॉब कार्ड जन्म पंजीयन मृत्यु पंजीयन विवाह पंजीयन आवासीय भूखंड प्रधानमंत्री आवास योजना दिव्यांग प्रमाण पत्र विधवा पेंशन जैसे आवेदन लिये गए शिविर में सरपंच अनिल कुमार खांट ग्राम विकास अधिकारी भरत कलाल पटवारी इरफान पठान रोजगार सहायक महेश जोशी राजस्व विभाग जल दाय विभाग विधुत विभाग परिवहन विभाग पशुपालन विभाग चिकित्सा विभाग महिला बाल विकास सामाजिक न्याय शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शिविर में उपस्थित रहे