पोषक तत्वों की प्रचुरता से किसी भी बीमारी का निदान संभव – खंडेलवाल

भीनमाल।

आधुनिक जीवनशैली में स्वस्थ्य रहने का एक ही उपाय है कि शरीर के पोषक तत्वों का समझ पूर्वक उपयोग किया जाय। सुबह के एल्केलाइन नाश्ते और कॉम्बिनेशन युक्त भोजन के पोषक तत्व पूरे शरीर की तंत्र प्रणाली को संतुलित करते है। खानपान को सही करके हम किसी भी रोग से दवाई लिए बिना भी रोगमुक्त हो सकते है।
यह बात निकटवर्ती सेवड़ी गांव में सन टू ह्यूमन मिशन द्वारा रविवार को आयोजित परम प्रयोग शिविर में समन्वयक कन्हैयालाल खंडेलवाल ने कही।
उन्होंने कहा कि बिना समझ पूर्वक डाला गया भोजन ही अधिकांश बीमारियों का कारण होता है। सौर परिवार का हिस्सा होने से हमारे ऊपर सूर्य के नियम लागू होते है।। शरीर का ऑक्सीजन लेवल उसी से संचालित होता है।इसलिए ही ज्ञानियों ने रात्रि भोजन का निषेध किया है।

खंडेलवाल ने शिविर में भाग ले रहे साधको को सन टू ह्यूमन के प्रेणता परम आलय जी प्रेरित ध्यान के भी छोटे छोटे प्रयोग करवाकर सुखद अनुभूति भी करवाई। उपस्थित साधको को एल्केलाइन नाश्ता करवाते हुए पोषक तत्वों की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर करण सिंह राव सेवड़ी, भरत शर्मा, विक्रम सिंह, ईश्वरसिंह, सोमतसिंह सोलंकी, भोलाराम देवासी, तेजसिंह राव, ईश्वरसिंह सेवड़ी, अग्राराम चौधरी, डॉ मोहनलाल, भगीरथराम , मूलाराम देवासी, जिनेश राइका, रामस्वरूप विश्नोई, कैलाश विश्नोई, दुलाराम गर्ग, रदमाराम राणा, माधाराम राणा, पूनमाराम मेघवाल, गणेश राम कंपाउंडर, जसराज राइका, मंछाराम बोराणा, प्रकाश खंडेलवाल, सहित बड़ी संख्या में शिविरार्थी उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment