बड़गांव। बबड़गांव। बड़गांव-धामसीन रोड़ पर पीथापुरा के पास दो मोटरसायकिल की आपस मे भिड़त हो गयी जिससे दोनों बाइक सवार जयंतीलाल पुत्र भाणाजी मेघवाल, निवासी – भाटवास तथा दूसरे बाइक पर सवार चेलाराम देवासी, निवासी – धामसीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए शिक्षिका श्रीमती मितलेश सिंह पीटीआई धामसीन द्वारा बडगांव पीएचसी लाया गया लेकिन हालात जायदा गंभीर होने तथा पीएचसी में असुविधाओं के चलते शिक्षिका मितलेश सिंह धामसीन ने खुद के किराए से गुजरात रेफर किया गया। सिर पर तथा शरीर के विभिन्न भागों पर गहरी चोट लगने से काफी सारे रक्त बह गया।।