सांचौर – परीक्षा पे चर्चा को लेकर विद्यार्थियों ने निभाई सहभागिता

गणपत दवे बौद्धिक भारत जालोर

सांचौर -तनाव मुक्त परीक्षा पे चर्चा को लेकर विद्यार्थियों द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय उमा की ढाणी अगार में लाईव प्रसारण में दर्शक रूपी सहभागिता निभाई गई। स्थानीय विद्यालय के अध्यापक पीरचंद चितारा ने बताया कि प्रधानमंत्री संग विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा पे चर्चा को लेकर की गई परस्पर संवाद को सुनाया गया। जिसके आधार पर विद्यार्थियों द्वारा मुख्य बातों को शॉर्ट चार्ट पर लिख कर समझा गया जिसमे पढ़ाई के अलावा खेल,संगीत,अभिनय और स्वरुचि आधारित बातों पर बल दिया गया एवं तनाव मुक्त परीक्षा के लिए योग,व्यायाम,मानसिक शांति,लक्ष्य निर्धारण और आवश्यकता अनुरूप विशेषता अनुसार कार्य करने संबंधी बातों का संबल मिला। अभिभावकों को सलाह के रूप में हर बच्चा भिन्न होता है उन पर अपनी इच्छा न थोपना,किसी भी प्रकार का भेद न करना,बच्चों को बड़ों की बात मानना फिर मनाना जैसी बातों पर बल दे कर उनके द्वारा पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता मिली।

Comments (0)
Add Comment