गणपत दवे बौद्धिक भारत सांचौर
सांचौर – महाराष्ट्र सरकार ने एक आदेश जारी किया आदेश में कहा कि शासन में यह निर्णय लिया है कि भारतीय देशी गाय को भारतीय संस्कृति वैदिक काल के महत्व हैं आयुर्वेदिक शिक्षा पद्धति उपचार पट्टी इस तरह गोमूत्र जैविक खेती बाड़ी के महत्व को देखते हुए गाय को राज्य माता घोषित किया जाता है इस संदर्भ में विश्व की सबसे बड़ी गौशाला पथमेड़ा के कुछ राष्ट्रीय ने खुशी जताई और अपने विचार रखें गोधाम पथमेड़ा के ट्रस्टी गण को सभी ने खुशी मनाएं और भारत देश में जितनी राज्य सरकार हैं उन्हें भी इसी तरह गोमाता को विराजे माता का दर्जा देना चाहिए सभी राज्यों में गोमाता को राज्य माता का दर्जा मिल जाने के बाद भारत सरकार भी गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कर सकती है महाराष्ट्र की महायुति सरकार द्वारा एवम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे ने आज की कैबिनेट मीटिंग में गोमाता को राज्यमाता का दर्जा दिया जाना एक ऐतिहासिक फैसला हैं एवं आज का दिन सभी सनातनियों के लिए गौरव का दिन हैं।
जय गोमाता जय गोपाल – आप सभी गोभक्त महानुभावों के संकल्पानुसार पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्यजी की पावन प्रेरणा से महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री जी ने निराश्रित गौवंश संपोषणार्थ गौग्रास हेतू प्रतिदिन 50 रूपिये समर्पित करने के साथ वेदलक्षणा गोमाता को राजमाता का सम्मान प्रदान करके संपूर्ण भारतवर्ष मे शासकों के लिए एक अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत किया है अतः धरती के सभी गोभक्त धर्मात्माओं को बधाई।
पूज्य शंकराचार्य जी को वन्दन तथा
श्री मुख्यमंत्रीजी को बहुत बहुत धन्यवाद पूज्या गोमाता का मंगल आशीर्वाद
। ।जयश्रीकामधेनूकृष्ण। ।
साभार
श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेङा एवं राजस्थान गोसेवा समिति जयपुर
भारत में गोमाता सदियों से समृद्धि, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक महत्व का प्रतीक रही हैं। गौ माता की धार्मिक महत्व के साथ साथ हमारी संस्कृति और पर्यावरण में गोमाता की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देते हुए महाराष्ट्र सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य हैं। गोमाता का योगदान केवल उनके आध्यात्मिक महत्व तक ही सीमित नहीं है; वह स्थायी कृषि और पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हें राज्य माता के रूप में मान्यता देकर, महायुति सरकार ने भारतीय देशों नस्ल की वेदलक्षणा गोमाता के महत्व को स्वीकारा हैं। चुनावी माहौल में ही सही, इस निर्णय का समस्त सनातनी स्वागत करते हैं इस आशा के साथ की बहुत ही जल्द वेदलक्षणा गोमाता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिलें -चन्दन सिंह विरोल गौ भक्त न्यासी पथमेड़ा
महाराष्ट्र सरकार का बहुत-बहुत साधुवाद धन्यवाद ज्ञाप करते हैं कि हमारी पूजा गौ माता का जो उन्होंने राज्य माता का दर्जा प्राप्त करवाया वैदिक काल से हमारी पूज्या गोमाता भगवान की पूज्य वंदनीय रही है और उनके लिए अन्य राज्य सरकारों से भी हमारा आग्रह है कि वह भी महाराष्ट्र सरकार से प्रेरित होकर अपने-अपने राज्य में गोमाता को राज्य माता का दर्जा देने की कृपा करें साथ में केंद्र सरकार से भी निवेदन है गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दे निवेदन करते हैं कि एक गोधाम पथमेड़ा जो विश्व की सबसे बड़ी गौशाला है उसका ट्रस्टी होने के नाते यह मेरी प्रतिक्रिया है बहुत-बहुत धन्यवाद जय गौ माता जय गोपाल – गणपत पुरोहित पालड़ी गोभक्त न्यासी पथमेड़ा