श्री गोकरुणा चातुर्मास आराधना महोत्सव गोधाम पथमेड़ा के गोसेवा महाभियान को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी : दिप्ती माहेश्वरी विधायक राजसमंद

राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी पहुंची नंदगांव, परिक्रमा कर किया गोपूजन

गणपत दवे बौद्धिक भारत सांचौर

रेवदर। नंदगांव में परम श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानन्दजी महाराज की पावन निश्रा में चल रहे है श्री गोकरुणा चातुर्मास आराधना महोत्सव में आज राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी पहुंची। जहां उन्होंने मनोरमा गोलोक परिसर की परिक्रमा कर गो पूजन किया। इसके बाद धनवंतरी में घायल गोवंश की सेवा देखकर विधायक माहेश्वरी अभिभूत हुई। उन्होंने संस्था ने पदाधिकारियों से कहा है कि पहली बार यहां आकर मन बहुत प्रसन्न हुआ। गोधाम पथमेड़ा और गोलोक नंदगांव गोवंश की सेवा के उत्तम स्थान है। इतने बड़े पैमाने पर गोवंश की सेवा करना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है फिर भी पथमेड़ा महाराजजी के सानिध्य में बेहतर तरीके से गौसेवा की जा रही है। मैं इस महाभियान से जुड़कर इसको आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। यहां देशभर से आए संत महात्माओं के दर्शन करके बहुत ही खुशी मिली। जीवन में हमेशा गोसेवा करने के लिए तत्पर रहूंगी। इस अवसर पर प्रधान राजसमंद अरविंद सिंह राठौड़ ने कहा कि गोसेवा के इस प्रकल्प को देखकर बहुत आनंदित है यहां बार-बार आने के लिए तत्पर रहूंगा। गोसेवा से जीवन में बहुत बदलाव आए हैं। वरिष्ठ न्यासी कैलाश राजपुरोहित उदयपुर ने बताया कि नंदगांव में गोसेवा से अभिभूत होकर विधायक दीप्ति माहेश्वरी, अरविंद सिंह राठौड़ प्रधान राजसमंद पर्वतसिंह आसिया, गोविंद दीक्षित विप्र सेना प्रदेश महामंत्री राजस्थान, गणेशदास वैष्णव व भैरूलाल जोशी आजीवन न्यासी बने। इस अवसर पर गोवत्स विठ्ठल कृष्ण महाराज, महामंत्री अर्जुनसिंह तिवरी, प्रधान सचिव धनराज चौधरी, राजसमंद मंडल अध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पर्वत सिंह आसिया, उदयपुर नगर निगम पार्षद रेखा ऊंटवाल, शंकर सुथार, रवि शर्मा, दिनेश तिवारी, वरिष्ठ न्यासी ब्रह्मदत्त पुरोहित नानरवाड़ा व मेघराज मोदी मौजूद रहे।
सांचौर के गोभक्त समाजसेवी नानजीजी राजपुरोहित तातडा ओर हजाराम राजपुरोहित हिडंवाडा के दोनो गोभक्त ने नंदगांव में आज अपने परिवार के साथ मुख्य यजमान के रूप से आज गोपुजन किया गया

भारत की सबसे छोटी गोमाता के किए दर्शन – मेघराज मोदी ने बताया विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने समन्वय कार्यालय में भारतवर्ष की सबसे छोटी आंध्रप्रदेश के ओंगोल से पधारी पुंगनुर नस्ल की वेदलक्षणा गोमाता का दर्शन व पूजन कर आशिर्वाद लिया। गोमाता के दर्शन के लिए प्रतिदिन गोभक्तो का तांता लगा रहता है। आज गौपूजन मनोरथी जेतपुरा के ग्रामवासी रहे।

इन संतों का लिया आशिर्वाद – राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानन्दजी महाराज, सुरजकुंड के पूज्य सिद्ध संत श्री अवधेश चैतन्य जी महाराज व महंत श्री चेतनानंदजी महाराज डण्डाली आबूराज, पूज्य श्री शुद्धानंदजी महाराज उड़ीसा, पूज्य श्री रविंद्रानंदजी महाराज थानापति, बलदेवदासजी महाराज, गोवत्स विट्ठल कृष्ण जी महाराज, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाशजी सहित 121 दंडी स्वामी के दर्शनकर आशिर्वाद लिया।

Comments (0)
Add Comment