नंदगांव में आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की श्री गोकरुणा चातुर्मास आराधना महोत्सव

हर्षित गोमाताओं के बीच धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

चातुर्मास के दौरान नंदगांव में आयोजित हुए कई कार्यक्रम नंदोत्सव कल

गणपत दवे बौद्धिक भारत सांचौर

रेवदर- नंदगांव में परम श्रद्धेय गोऋषि स्वामी श्री दत्तशरणानन्दजी महाराज की पावन निश्रा में चल रहे श्री गोकरुणा चातुर्मास आराधना महोत्सव के तहत आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर्षित गोमाताओं के बीच धूमधाम के साथ मनाई गई। चहूं ओर संगीत के बीच एक ही गीत “नंदगांव में आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” से पूरा वातावरण कृष्णमय रहा। इस दौरान पूरे दिन नंदगांव में कई कार्यक्रम हुए। अष्टमी के अवसर पर इस चातुर्मास में देशभर से आए सैंकड़ों संतों और हजारों गोभक्तों ने रात्रि में काहना जी के जन्मदिन पर आयोजित राधा कृष्ण जी महाराज की भजन संध्या में भाग लिया। गोवत्स विट्ठल कृष्ण महाराज ने बताया कि अष्टमी पर अभिनव ब्रजमंडल के ग्वाल परिवारो सहित हजारों गौभक्तों ने उत्साह के साथ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में भाग लिया। इस बीच सभी गोष्ठों में गोमाताएं पुलकित नजर आई। जन्मोत्सव के बाद व्रतधारियों ने ठाकुर जी का चरणामृत प्रसाद ग्रहण किया। महाराज जी ने बताया कि यशोदा का नटखट लाल है तो कहीं द्रोपदी का रक्षक, गोपियों का मनमोहन तो कहीं सुदामा का मित्र। हर रिश्ते में रंगे कृष्ण का जीवन नवरस में समाया हुआ है।
अभिनव ब्रजमंडल में नंदोत्सव आज – आज होने वाले नंदोत्सव की तैयारियों पूर्ण हो।चुकी है। नंदगांव ने आयोजित होने वाले इस अनूठे नंदोत्सव पर ठाकुर जी की पालकी विहार की जाएगी। यह उत्सव जन्माष्टमी के अगले दिन हर साल मनाया जाता है। इस दिन अभिनव ब्रज मंडल के सभी गांवों के गोष्टो में ठाकुर जी पालकी विहार पर निकलेगी। साथ ही अलग अलग गोष्ट में जाकर ठाकुर जी गोमाता के दर्शन करेंगे। इस अवसर हजारों गोभक्त संतों के सानिध्य में शोभायात्रा के रूप में ठाकुर जी के पालकी में शामिल होंगे।
गोसेवा के लिए श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया : मलूक पीठाधीश्वर
श्री गोकरुणा चातुर्मास आराधना महोत्सव में चल रही श्री वेदलक्षणा गोमहिमा श्री भरत चरित्र कथा को संबोधित करते हुए मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्रदास जी महाराज ने कहा कि गोसेवा की कितनी महिमा है भगवान स्वयं गोसेवा के लिए इस धरती पर श्रीकृष्ण ने अवतार लिया। यह हमारे सौभाग्य की बात है कि कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर हम अभिनव ब्रजमंडल के नंदगांव में देशभर के संतो के बीच गोमय वातावरण में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव मनाया। गोमाता में भगवान श्रीकृष्ण निवास करते हैं और गोमाता धरती का संजीव जीव के रूप में पूजी जाती है। कथा में सुरजकुंड के पूज्य अवधेश चैतन्य जी महाराज, पूज्य महंत चेतनानंदजी महाराज डण्डाली, सुधानंद जी महाराज, रविंद्रानंद जी महाराज, बलदेवदास जी महाराज, गोवत्स विट्ठल कृष्ण जी महाराज, गोविंद वल्लभदास महाराज, ब्रह्मचारी मुकुंद प्रकाश महाराज, पूज्य श्री गोडदास जी महाराज वृंदावन, राम मोहनदास जी महाराज, 121 दंडी स्वामी सहित भारतवर्ष के सैकड़ों त्यागी तपस्वी ऋषि मुनी मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment