रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही
घांची समाज रामसीन परगना द्वारा आयोजित महोत्सव मे राज्यमंत्री सांसद जिला प्रमुख प्रधान समेत संत महात्माओ का रहेगा अतिथ्य
घाॅची समाज शिक्षा सेवा समिति रामसीन परगना श्री शनिधाम मंदिर कालन्द्री का 9वाॅ वार्षिकोत्सव 11 जून को मनाया जाएगा।इसको लेकर तैयारीया जोरो पर चल रही है स्वागत द्वार के साथ मंदिर परिसर मे विशाल पांडाल लगाया जा रहा है साथ ही शनिदेव व शनि शिला मंदिर को रंग बिरंगी लाईट और फूल मालाओ से सजाया जा रहा है। शनिधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष हरजीभाई, उपाध्यक्ष रतनलाल,कोषाध्यक्ष भरत कुमार आदी बताया कि शनिधाम कालन्द्री के वार्षिकोत्सव मे राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सांसद लुम्बाराम चौधरी भीनमाल विधायक समरजीतसिह जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित प्रधान हसमुख कुमार सरपंच महीपालसिह देवड़ा भाजपा जिला उपाध्यक्ष छगनलाल घांची पुर्व जिला प्रमुख अनाराम बोराणा आदी का अतिथ्य रहेगा।
व दो दिवसीय महोत्सव मे महंत योगी कृष्णनाथ महाराज, संत डाॅ रामस्वरूप शास्त्री, रमेश भारती महाराज आदी का पावन सानिध्य रहेगा। 10 जून सोमवार रात्रि मे भक्ति संध्या का आयोजन होगा और 11जून मंगलवार सुबह ध्वजारोहण के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमे जिला कलेक्टर शुभम चौधरी व एडीओ नरेश परमार का अतिथ्य रहेगा। साथ ही रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव मे घांची समाज रामसीन परगना के लोग भाग लेंगे। इस दौरान मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।