भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का किया अभिनंदन

ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबू रोड

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबू भाई पटेल के कार्यालय पर किया गया भव्य स्वागत भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनीष जी लखारा के जिला अध्यक्ष बनने पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा माला एवं दुपट्टा पहनाकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया युवा मोर्चा पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रेमसिंह लोधा ने बताया कि मनीष जी लखारा पिछले कई वर्षों से पार्टी का निरन्तर कार्य कर रहे हैं जिसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व ने मनीष जी लखारा को भाजपा युवा मोर्चा जिला सिरोही का जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया मनीष जी लखारा के जिलाध्यक्ष बनने पर पूरे जिले में युवाओं में जोरदार हर्ष और उत्साह और उमंग है जिलाध्यक्ष मनीष जी लखारा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा वह हमेशा पार्टी को मजबूत करने के अलावा ज़िले भर के युवाओं की कोई भी समस्या के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे भाजपा जिला मंत्री कमलेश सैनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, महीला मोर्चा उपाध्यक्ष सुशील गेहलोत,पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, पार्षद कमलेश सैनी,अभिषेक मेर, दिलीप सोनी, रमेशवैष्णव, मदन सिंह कोली, महेंद्र गोहील, राकेश अग्रवाल, अशोक माली ,भवानी सिंह ,महावीर अग्रवाल, विक्रमसिंह,मनीष मोरवाल,अमित शर्मा, अशोक प्रजापत, राहुल प्रजापत, कल्पेश गोहील,अजीत सिंह परमार, राहुल प्रजापति, विक्रम कहार , अविनाश लोधा , प्रतीक जैन,सागर राणा, राजेश कुमार लोधा, गोविंद भील, निर्भयसिंह लोधी, कैलाश कुमार, अजय प्रजापत, लक्ष्मी नारायण, विशाल कुमार,सहीत आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)
Add Comment