ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबू रोड
आज भाजपा नगर मंडल आबूरोड द्वारा सिरोही,जालोर,सांचोर के नवनिर्वाचित सांसद किसान केसरी लुम्बाराम जी चौधरी का उनके निवास वाडेली पर किया स्वागत एवम अभिनंदन। मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि लुम्बाराम जी बहुत ही सरल और किसान केसरी नाम से जिले में प्रख्यात है,लुम्बाराम जी पूर्व में प्रधान,जिला परिषद सदस्य ओर जिलाध्यक्ष भी रह चुके है,लुम्बाराम जी की सरलता और सादगी देखकर केंद्रीय नेतृत्व ने लोकशभा चुनाव में इनके नाम पे मोहर लगाई थी,जो लुम्बाराम जी ने 2लाख से अधिक मतों से जीतकर सार्थक सिद्ध किया।
नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने कहा कि लुम्बाराम जी ने जिलाध्यक्ष रहते भाजपा को बहुत मजबूत किया था,इनके नेतृत्व में सभी नगरपालिका अध्यक्ष, प्रधान, विधायक, ओर सांसद भाजपा के बने थे।लुम्बाराम जी ने राजस्थान के जादूगर कहलाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को बड़े वोटों के अंतर से हराया, इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया, महामंत्री दिनेश सेन,गणेश आचार्य,जिला मंत्री अजय वाला,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू,पार्षद राधेश्याम शाक्य,अमर सिंह,सूर्यप्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह,रवि पटेल,देवराज सिंह,चंपालाल लोधी,दीपक बारोट,राजन वसिष्ठ,दुर्गेश राव आदि मौजूद रहे।