विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया

योगेश टाक बौद्धिक भारत सरूपगंज

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के आदेशानुसार एवं अध्यक्ष रूपा गुप्ता एवं सचिव रामदेव सांधू जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरोही के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन मोहित शर्मा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं.01, आबूरोड के निर्देशन में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अंकुश भदोरिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट आशा चौहान की उपस्थिति में तालुका विधिक सेवा समिति आबूरोड के अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वार मण्डल अध्यक्ष मनीष जैन, अधिवक्ता जीतेन्द्र सुराणा, अपर लोक अभियोजक हसीब मोहम्मद सिद्दीकी, अधिवक्ता भोपाल सिंह चौहान, अवधेश देवल, पैनल अधिवक्ता भावाराम गरासिया, समस्त अधिवक्ता और ऑफिस स्टाफ दिनेश देवासी उपस्थित हुए।

Comments (0)
Add Comment