प्रदेश अध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित के जोधपुर पहुंचने पर स्वागत सत्कार किया गया

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद टाइगर अशोक राजपुरोहित पहली बार जोधपुर आए जहां ज़ोन प्रभारी एवं सचिव नवीन जोशी ने साफ़ा पहना कर ,कैलाश सारस्वत ने माला पहनाकर और राष्ट्रीय प्रभारी रवि शर्मा युवा नेता मनीष जोशी , दिलीप पारीक और आनंद जोशी ने शाल पहनाकर के स्वागत किया,

श्री टाइगर से हुई विस्तृत संगठनात्मक चर्चा में उन्होंने कार्यकारिणी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओ को शामिल करने और सामाजिक कार्यक्रमो को ज्यादा से ज्यादा आगे बढाने की बात रखी जिसे सभी पदाधिकारियो ने एकमत से करने का और विप्र फाउंडेशन संगठन को मज़बूत बनाने एवं समाज हित में कार्य करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग करने का आस्वासन दिया । अंत मे रवि शर्मा ने श्री टाइगर को अल्प समय मे जोधपुर आने एवं अपने अमूल्य मार्गदर्शन से अनुग्रहित करने हेतु आभार प्रकट किया।

Comments (0)
Add Comment