35 वर्षों तक एक ही अस्पताल में गौरवपूर्ण सेवा देते हुए आज हुए सेवानिवृत्त -जेडी चारण

रमेश सुथार बौद्धिक भारत सिरोही

सिरोही मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलदर पर सेवानिवृत्त विदाई समारोह का आयोजन किया गया , व्यवस्था प्रभारी ,सिरोही नर्सेज अध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया कि सेवानिवृत्त हुए राजेन्द्र कुमार यादव के मुख्य अतिथि व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ निहाल सिंह मीणा के अध्यक्षकता , डॉ विवेक कुमार जोशी ब्लॉक् चिकित्सा अधिकारी सिरोही के विशिष्ट अतिथि में विदाई समारोह का आयोजन किया गया नर्सेज अध्यक्ष चारण ने कहा कि राजेन्द्र कुमार यादव पिछले 35 वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलदर में कार्यरत थे जहां 1989 में प्रथम नियुक्ति नर्सिंग अधिकारी के रूप में हुई थी आज सराहनीय सेवाएं देते हुए सिलदर से सीनियर नर्सिंग अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए लंबी सेवा के दौरान आमजन में स्नेह रहा मन से इतने सालों तक सेवाएं दी , अब इनपे समाज का भी हक़ बनता है ,आगे नई पारी की शुरूआत होगी उस जिम्मेदारी को भी निभाये ,मुख्य अतिथि के रूप में राजेन्द्र कुमार यादव ने कहा कि मेरी जन्मभूमि अलवर है लेकिन मेने मेरी कर्मभूमि सिरोही जिले को बनाया , जनता ,अधिकारियों का पूर्णरूप से सहयोग मिला सिलदर के आमजन के स्नेह को कभी भूल नहीं सकता , प्रभारी अधिकारी डॉ निहाल सिंह मीणा ने भावुक होते हुए साथ बिताए पलों को याद किया और इनकी कर्तव्यनिषठा की मिसाल जो कायम की है उसको भुला नहीं जा सकता आगे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की, समारोह के अंत मे ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विवेक कुमार जोशी ने सेवानिवृत्त होने का प्रमाण पत्र देकर विदाई दी , डॉ सुरेश कुमार जालोरा व ग्रामीणों ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये , सेवानिवृत्त समारोह में ड़ॉ विवेक कुमार जोशी, डॉ निहाल सिंह मीणा, डॉ सुरेश कुमार जालोरा , जीवत दान चारण नर्सेज अध्यक्ष सिरोही, हेमलता मीणा, विक्रम जीनगर, लोकेश कुमार,राजेश कुमार, परमेश्वरी विश्नोई , सुशीला चौधरी , राणी , सफेदी, नीरज कुमार, सरवन कुमार ,सुरेश कुमार,प्रीतम कुमार,कविता ,महिपाल सिंह उप सरपंच सिलदर,भवँर दान चारण, रुस्तम खान, गोविंद सिंह, राजेन्द्र सिंह , हीरेन्द्र सिंह, केरा राम चौधरी,भबुत्ताराम पुरोहित, नरेन्द्र कुमार मेवाड़ा, बद्री प्रसाद, नवा राम पुरोहित, ललित कुमार पुरोहित ,कस्तूरा राम पुरोहित,शांति लाल पुरोहित,राजेन्द्र कुमार मीणा,खरता राम चौधरी, अशोक सोनी, रमेश कुमार मेघवाल, प्रमोद कुमार , फुला राम सुथार, बाबु लाल लुहार,सहित कर्मचारी व कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment