लोकतंत्र के चौथे स्तंभ “पत्रकारों” का किया सम्मान: परसाई

ललित विश्वास बौद्धिक भारत आबू रोड

आज भाजपा नगर मंडल आबूरोड़ द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में आबूरोड़ के सभी पत्रकारों का उनके ऑफिस पर जाकर मुँह मीठा कराकर उनको शाल उड़ाकर मान सम्मान किया और सुभकामनाये दी, मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई ने बताया कि राजनीति और पत्रकारिता एक दूसरे की पूरक है,दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे है। हिन्दी पत्रकारिता की यात्रा 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा शुरू किए गए प्रथम हिन्दी समाचार पत्र “उदन्त मार्तण्ड” के प्रकाशन से प्रारम्भ हुई। यह दिन सत्य और साहस के साथ जनकल्याण के उद्देश्य से कार्य करने वाले हिंदी पत्रकारों के विशेष योगदान को समर्पित है।

नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने बताया गुलामी के दौरान देशहित के बारे में बात करना एक चुनौती भरा काम था। हालांकि नेता भाषणों के जरिए लोगों को देश के हालात के बारे में बताने का काम किया जाता था, लेकिन फिर ऐसे एक माध्यम की जरूरत महसूस हुई, तो बिना चीखे-चिल्लाएं लोगों को उनके हक के प्रति जागरूक करने का काम करें और ऐसे हुआ अखबार के प्रकाशन का प्रारंभ ओर लोगो मे सही एवम सच्ची खबरों को पढ़ने की उत्सुकता ओर जागरूकता बड़ी ओर लोगो ने अखबारों के महत्व जाना। वरिष्ठ पत्रकार रवि भारद्वाज ने बताया कि पत्रकारों के पास कलम की ताकत होती है,जिससे बड़ी कोई ताकत नही होती,पत्रकारों का मुख्य उद्देश्य जनकल्याण होता है,हम अपनी खबरों से राज्य एवम केंद्र सरकार की कमियों को उजागर करने का प्रयत्न करते है,ताकि कोई भी सरकार हो वो जनहित में ध्यान रखकर कार्य करे।

हम पत्रकार जनता को जिले से लेकर पूरे राष्ट्र ही नही अंतरराष्ट्रीय खबर तक पहुचाते है,जिससे उन्हें कहा क्या हो रहा है पूरी जानकारी प्राप्त हो। इस दौरान आबूरोड़ के रविशंकर भारद्वाज,मनोज चौरसिया,दर्शन शर्मा,अनिल चतुर्वेदी,राजेश कुमार,सलीम खान,नरगिस कायमखानी,लाईक भाई,गोविंद कटारिया, गिरीश शर्मा,लोकेश सोनी,ललित विश्वास,मगन प्रजापत,टोनी परिहार,अनिल रावल, कोमल जी(B.k),के.के. मिश्रा ,संजय चतुर्वेदी आदि का स्वागत एवम बहुमान किया। इस दौरान पत्रकार ललित विश्वास ने भाजपा नगर मंडल को स्वागत सत्कार के लिए धन्यवाद कहा, इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनीष परसाई,नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सम्बरीया, महामंत्री दिनेश सेन,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिपेश अग्रवाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजीव मारू, वरिष्ठ पार्षद अर्जुन भाया,अभिषेक मेरु, पूर्व पार्षद चंपालाल लोधी,विजय गोठवाल,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजन वसिष्ठ,दीपक बारोट,हरेंद्र सिंह, सूर्यप्रताप सिंह,मनीष सिंघल आदि मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment