ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल
भीनमाल शाखा अध्यक्ष नरेंद्र आचार्य की अध्यक्षता में सर्वोदय हॉस्पिटल भीनमाल में आयोजित की गई। बैठक में 2 जून रविवार को सिरोही मे आयोजित होने वाली प्रान्तीय कार्यशाला में कार्यकारिणी सदस्यों के अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु चर्चा की गई एवं कार्यशाला में अपेक्षित सदस्यों से सहमति ली गई। भीनमाल शाखा से 10 सदस्यों ने कार्यशाला में भाग लेने हेतु सहमति प्रदान की। आगामी पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर परिषद द्वारा गणेश नाडी एवं सार्वजनिक श्मशान गृह पर वृक्षारोपण का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जून माह में सघन सम्पर्क एवं सदस्यता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रान्तीय प्रभारी अमृतलाल डी प्रजापत, संजीव माथुर प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी, अध्यक्ष नरेंद्र आचार्य, सचिव परसराम कंसारा, कोषाध्यक्ष सुरेश पारीक, पारसमल माली, महेंद्र शर्मा, नरपतसिंह राव एवं यशवंत व्यास सहित कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।