भीनमाल विकास परिषद ने किआ मानव सेवा कार्य

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल के सरकारी अस्पताल में भीषण गर्मी से राहत देने के लिए भीनमाल विकास परिषद के मानव कल्याण सेवा प्रकल्प के तहत सेवा कार्य किया गया । परिषद सदस्य जितेंद्र सोनगरा ने जानकारी देते हुए कहा कि परिषद को सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल में तापघात के मरीज़ काफ़ी बढ़ गये हैं और जिनके तुरंत उपचार के लिए बर्फ की आवश्यकत होती है । अतः परिषद ने विचार विमर्श कर तुरंत रोज़ाना एक 50 कीलोग्राम की सिल्ली पहुँचाने का निर्णय लिया । आज डा जांगिड़ की उपस्थिति में सरकारी अस्पताल में बर्फ की सिल्ली पहुँचाने का कार्य शुरू हुआ । इस अवसर पर अस्पताल में मौजूद सभी मरीज़ों को मौसमी का जूस भी पिलाया गया जिससे उनके स्वाथ्य में जल्दी सुधार हो पाये । मेडिकल ऑफिसर डा एम एम जांगिड़ ने परिषद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वे परिषद द्वारा चलाए जा रहे सभी कार्यों की प्रशंसा करते हैं । उन्हों कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि भीनमाल में एसे व्यक्ति हैं एवं एसी संस्था है जो मानव कल्याण सेवा के लिए सदैव तत्पर रहती है । इससे पूर्व परिषद द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क पेयजल वितरण का कार्य आज भादरदा चुंगी नाके पर स्थित पाऊवा बस्ती में किया गया । सुरेश वैष्णव ने बताया कि कल सुबह माघ चोक पर ठंडा जूस राहगीरों को पिलाया जाएगा ।
उपस्थित गणमान्य-ओमप्रकाश खेतावत, नेनाराम चौहान, नारायण जांगिड़, भरत शर्मा, अशोक धारीवाल, सुरेश सोलंकी, जितेंद्र सोनगरा ।

Comments (0)
Add Comment