भीनमाल विकास परिषद् द्वारा शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ

ललीत हौंडा बौद्धिक भारत भीनमाल

भीनमाल बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिन
स्थानीय करड़ा चौराये पर बस एवम टैक्सी स्टैंड के यात्रियों को गर्मी से राहत हेतु शीतल जल की प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इससे पूर्व पानी के टैंकर द्वारा मोहल्ले में जाकर जल सेवा कार्य निरंतर चल रहा है। भीनमाल विकास परिषद द्वारा प्याऊ का शुभारंभ ब्रह्माकुमारी गीता दीदी, ओमजी खेतावत, नेनाराम जी चौहान के मुख्य आतिथ्य में किया गया। गीता दीदी ने कहा कि भीनमाल विकास परिषद करड़ा चौराहे पर बस द्वारा यात्रियों का आवागमन के दौरान शीतल जल की व्यवस्था नि:शुल्क करता आ रहा है। उनका कार्य अति सराहनीय है ।ओम जी खेतावत ने कहा कि जल सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। प्राणी मात्र के लिए जल अति आवश्यक है। नेनाराम चौहान ने कहा की जल ही जीवन है जल है तो कल है समाजसेवी संदीप देसाई ने जल सेवा के लिए ऐसे पुण्य के कार्य करने के लिए सभी को प्रेरित किया। अशोक धारीवाल ने कहा सभी को तन मन धन एवं त्याग और समर्पण की भावना से कार्य करने की बात कही। सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है प्राणी मात्र के लिए जल अति आवश्यक हैं गर्मी की मौसम में यात्रियों को सुविधा मिलेगी ।इस अवसर पर लक्ष्मण भजवाड़,नारायणलाल जांगिड़, दिनेश भाटी, नवरत्न अग्रवाल,गोपाल बलोत,राजेंद्र छाजेड़,किशोर देवासी, भरत अग्रवाल, सुमित बाहेती, जितेंद्र सोनगरा, नेमलाल, मांगीलाल, सुरेश सोलंकी, गौतम संघवी, महिपाल सिंह,सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments (0)
Add Comment