राम स्नेही संस्था के रामद्वारा आश्रम सिरोही के गादिपति का लिया आशिर्वाद -जेडी चारण

निकिता जोशी बौद्धिक भारत समाचार

राजस्थान नर्सेज यूनियन के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जेडी चारण ने आज सिरोही के रामस्नेही संस्था के रामस्नेही आश्रम के गादीपति संत भजनाराम से मिलकर आशिर्वाद लिया , चारण ने बताया कि अभी हाल में संत भजनाराम रामद्वारा आश्रम सिरोही के गादीपति को राजस्थान सार्वजनिक प्रन्यास मण्डल का सदस्य भी बनाया गया है , जिनका आशिर्वाद लिया गया , रामस्नेही भक्तों के लिए खुशी की बात है भक्तों का आशिर्वाद लेने के लिए तांता लगा रहता है संत भजनाराम ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार व स्कूली शिक्षा में महत्व देकर ही संस्कृति को बचाया जा सकता है , देश मे वैदिककाल से संस्कृत का प्रभाव रहा है जो धीरे धीरे हम सभी खोते जा रहे हैं , समाज को जो हम दे रहे हैं व ही लौट कर हमें मिलना है इसलिए अच्छे भाव से समाज मे अनुकरणीय कार्य होने चाहिए , प्रभु सिंह जोधा , पूर्ण सिंह देवल सहित कई लोग उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment