समझौते के बाद 11 सूत्री मांगों के निराकरण नहीं होने से नर्सेज में आक्रोश –जेडी चारण

निकिता जोशी बौद्धिक भारत समाचार

पिछले कई दिनों से राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे राजस्थान में नर्सेज उद्वेलित है , जिसमे 17 जुलाई से 22 जुलाई तक मुख्यमंत्री को जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजकर 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग की गई थी फिर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है इसी की कड़ी में प्रदेश व्यापी आव्हान पर नर्सेजकर्मियों के द्वारा कार्यस्थलों पर गाँधी गिरी के साथ काली पट्टी बांधकर कार्य करने का संकल्प लिया है , सरकार तक अपनी बात को पहुसाया जा रहा था ,राजस्थान संघर्ष समिति सिरोही के जिला संयोजक , कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जीवत दान चारण ने बताया है कि राजस्थान नर्सेज संघर्ष समिति के साथ सरकार के द्वारा 23 अगस्त को जयपुर में हुई नर्सेज की महारैली के दौरान 11 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनी थी जिसमें जिन बिंदुओं पर सहमति बनी थी उनके आदेश जारी करने का आश्वासन दिया गया था जो ड्रेश कोड के अलावा एक भी आदेश जारी नहीं किया गया है , जिससे नर्सेज में आक्रोश व्याप्त है , गांधीगिरी के साथ आंदोलन अनवरत जारी है आज पूरे सिरोही जिले में सभी हॉस्पिटल ,मेडिकल कॉलेज , प्रमुख अस्पताल सिरोही, शिवगंज, सभी CHC, PHC ,SC पर काली पट्टी बांधकर कर मरीजों की सेवा की जा रही है आगे अगर सरकार ने 11 सूत्रीय मांगों का निराकरण नहीं किया तो नर्सेज आमरण अनशन जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे , राजस्थान संघर्ष समिति सिरोही के देवी सिंह चौहान, जीवत दान चारण , जितेन्द्र कुमार जीनगर,विद्याधर सियाग, मनोहर सिंह खारवाल, सीमा प्रजापति, जिला संयोजक व वीरेन्द्र लुनिवाल,मजहर बैग, भरत कुमार माली,प्रभु सिंह जोधा, शक्ति सिंह राठौड़, रविंद्र सिंह, अमजद खान,आशीष कुमार ,श्याम सिंह भाटी अल्पा त्रिवेदी सह संयोजक , मगन लाल माली, खरता राम, लक्ष्मी नारायण, राजेन्द्र कुमार मीणा, चौधरी,धर्मवीर सिंह,जयेश धवल, मगन लाल मेघवाल, ,प्रवीण सिंह, कल्याण सिंह, रुस्तम खान,जीवन पाल सिंह, महिपाल लखेरा, मुकेश सैनी, चिराग पांचाल, प्रीति नायर, सपना थॉमस,सोनू जीनगर, किरण, आइचुकि,माया देवी , परमेश्वरी विश्नोई, सुशीला सैकडो नर्सेज शामिल थे।

Comments (0)
Add Comment