जालोर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता

जालोर जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य भंवरसिंह राव अध्यक्ष माघ स्पोर्ट्स क्लब, भीनमालके मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ शारिरिक शिक्षक मंगलसिंह गुंदाऊ की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष पुखराज विश्नोई,समाजसेवी गजेंद्र सिंह कारोला, शारीरिक शिक्षक रानीवाड़ा ब्लाक अध्यक्ष विरधाराम उपस्थिति थे।
प्रतियोगिता के संयोजक गुमानसिंह गुंदाऊ ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने भाग लिया।फाइनल मुकाबला माघ स्पोर्ट्स क्लब भीनमाल व डबाल टीम के बीच हुआ। जिसमें माघ स्पोर्ट्स क्लब भीनमाल टीम 4-2 से विजयी रही। निर्णायक की भूमिका मानवेन्द्र सिंह,हरिराम, बंसीलाल, विरधाराम व दिनेश मांजू ने निभाई।स्कोरर के रूप में चंद्रभानसिंह ने अपनी सेवा दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि भंवरसिंह राव ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को अपने कौशल को और निखारने की सलाह देते हुए अपना सौ फीसदी देने की बात कहीं।
मंगलसिंह गुंदाऊ व पुखराज विश्नोई ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विजेता व उपविजेता टीमों को अतिथियों के हाथों भामाशाह कृपालसिंह देवल की तरफ से पारितोष दिया गया। इस अवसर पर अर्जुन सिंह दहिया,हितेश माली, चंदनसिंह,अम्बाराम, भीमसिंह, पुखराज इंडियन, पत्रकार रविंद्र सिंह, किशोर,पीरूखान,युवराज,रिजवान, गोविंद, दिनेश सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Comments (0)
Add Comment