एक दिवसीय कानूनी जागरूकता कार्यक्रम के तहत 6 शिविर आयोजित

भीनमाल राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के एक दिवसीय गांव गांव ढाणी ढाणी कानूनी जागरूकता अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति भीनमाल के तत्वाधान में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारीगण श्री बृजपाल दान चारण एसीजेएम व श्री जितेंद्र कुमार न्यायिक मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में निकटवर्ती गांव भागल सेफ्टा के पंचायत भवन में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए न्यायिक अधिकारीगण ने उन्हें निशुल्क विधिक सहायता योजना व इसकी योग्यता के संबंध में बताया तथा लोक अदालत एवं कानूनी सेवा क्लीनिक जैसे मंच के बारे में जानकारी दी जहां पर विवाद की स्थिति में न्यायालय में मामला संस्थित होने से पूर्व आपसी सुलह के जरिए विवाद का निपटारा करवा सकते हैं एसीजेएम श्री चारण ने नालसा की नशा उन्मूलन योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को कई बीमारियों से घेर लेता है साथ ही नशा आर्थिक रूप से भी उस व्यक्ति को कमजोर करता है जबकि पहला सुख निरोगी काया है अतः लोगों को नशा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसे देखकर नौजवान भी नशा करना सीखते हैं. स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए नशा नहीं करना चाहिए. न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाल विवाह एवं मृत्यु भोज जैसे आयोजन एक सामाजिक कुरीति है इसे रोकने में सहयोग करना चाहिए एवं यदि कहीं बाल विवाह, मृत्यु भोज की सूचना आपको है तो तुरंत प्रभाव से प्रशासन को सूचित कर उसको रुकवाना चाहिए. इसमें आप कोई गलत नहीं कर रहे हैं बल्कि शिक्षित नागरिक होने का परिचय दे रहे हैं. न्यायिक अधिकारियों ने संबोधन में बताया कि अपने बच्चों को परिवार में अच्छे संस्कार देने चाहिए तथा बालक बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अधिकारीगण ने संक्षेप में नालसा की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. शिविर में ग्राम विकास अधिकारी रघुवीर सिंह, सरपंच तुलसाराम सहित काफी तादाद में लोगों ने भाग लिया.
एसीजेएम श्री चारण ने बताया कि आज के इस एकदिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को तालुका समिति के अधीन कार्यरत पैरा लीगल वालंटियर रेवाराम सेन ने गांव कावतरा जुंजाणी निंबावास व भागलभीम तथा पी एल वी जेठाराम ने नरसाना गांव में पृथक पृथक स्थानों पर कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित कर लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी. सभी शिविरों में काफी लोगों ने भाग लिया.

Comments (0)
Add Comment